मां ने डेढ़ साल के बेटे को पटक-पटक कर पीटा फिर घोंट दिया गला, खुद किया सुसाइड
हिन्दुस्तान संवाददाता, नवम्बर 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपी में शोहरतगढ़ थाना स्थित कस्बे में बुधवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद फांसी पर झूल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। शोहरतगढ़ कस्बे के रघुनाथ नगर वार्ड में किराए के मकान में झांसी जिला के भिंडा निवासी रामनरेश अपनी पत्नी काजल (25), डेढ़ साल के बेटे टाइगर और छह माह की बेटी रिया के साथ रहता था। रामनरेश गोलगप्पे बेचता था। बुधवार को भी वह गोलगप्पे बेचने गया था। इधर रात में तकरीबन 8:30 बजे काजल ने अपने मासूम बेटे टाइगर को पटक-पटक कर मारना शुरू कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज़ सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, इससे पहले ही काजल ने टाइगर का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.