लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगा ली। मड़ियांव गांव निवासी मजदूर तिखनलाल का बड़ा बेटा शुभम् (22)सब्जी का ठेला लगाता था। परिवार में मां आशादेवी, छोटा भाई अर्जुन और दो बहनें हैं। मृतक के बहनोई सरोज ने बताया कि शुभम् शुक्रवार को बहन के घर जाने की बात कह रहा था। लेकिन उसकी मां आशादेवी ने शुभम् को बहन के घर जाने से रोक दिया। इस बात से वह नाराज हो गया और अपने कमरे में चल गया। रात मां खाना खाने के लिए शुभम् को बुलाने गई तो उसने देखा कि बेटा कमरे में लगे पंखे से गमछे के सहारे फंदे से लटक रहा था। यह भी पढ़ें- कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...