फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। छांयसा गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। माना जा रहा है कि बच्चे ने बिना बताए 20 रुपये ले लिए थे इसपर उसकी मां ने डांट दिया था। इसी कारण उसने फंदा लगा जान दे दी। हालांकि, परिजनों की ओर से लिखित में कोई बयान नहीं दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, छांयसा गांव निवासी सुदेश एकफैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी मजदूरी करती हैं। उनका 10 वर्षीय बेटा छठी कक्षा में पढ़ता था। रविवार सुबह तड़के उठकर बच्चा यमुना किनारे घूमने गया था। यह भी पढ़ें- 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान करीब 6:00 बजे घर आ गया था।करीब 6:10 पर परिजनों ने देखा कि उसने घर के आंगन में खूंटी से चुनरी का फंदा बनाकर जान दे दी है। यह देखकर प...