संभल, मार्च 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरासी में सोमवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे किशोरी ने घर के एक कमरे में कुंडे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। बताया जाता है कि सुबह किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। इसी के बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के आसपास ही मौजूद थे। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर आंगन में ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने बताया कि सुबह वह खाना खाकर दुकान पर चले गए थे। बाद में गांव वालों से बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.