चाईबासा, मार्च 6 -- घरेलू विवाद में मंझारी थाना अंतर्गत सरकंड गांव निवासी 14 वर्षीय खुशी बेहरा ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतका का किसी बात को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो गया था। क्रोध में आकर बुधवार की रात वह अपने कमरे में फांसी का फंदा बांध कर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को जब परिजनों ने उसे नास्ता करने के लिए आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से देखा, तो उसे फांसी से लटका पाया। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोल कर उसे फांसी के फंदे से उतारा गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और गुरुवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर खुशी को उसकी मां ने डांट लगाई थी, उसी गुस्से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.