मां ने डांटा, तो किशोरी ने फांसी लगा कर ली खुदकुशी
आरा, जून 23 -- आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र की मछुआ टोली में मंगलवार की दोपहर मां की डांट-फटकार से नाराज किशोरी ने फांसी लगा ली। वह दुपट्टा के सहारे पंखे से लटक गयी। इसमें उसकी मौत हो गयी। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने पर उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। किशोरी मछुआ टोली निवासी मेघनाथ प्रसाद की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर उसकी मां ने किसी बात को लेकर उसे डांट-फटकार लगाई थी। इससे गुस्से में आकर उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक गयी। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे पंखे से लटका देखा, तो तत्काल इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक की ओर से उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। घटना के बाद किशोरी के घर में कोहराम मच गया है। मां सहित परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.