उरई, मई 22 -- आटा। एक मां ने अपनी की चार साल की मासूम बच्ची को गला घोटकर मार डाला। अकबरपुर में गुरुवार रात हुई इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा कि मां ने यह खौफनाक कदम पति से विवाद के बाद उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां विनीता को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी पिता राजकुमार ने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य रोज की तरह खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात गर्मी के चलते उसकी नींद खुल गई। इस पर उसकी नजर कमरे के अंदर गई तो वह सन्न रह गया। बेटी नैना अचेत अवस्था में पड़ी थी। पास ही पत्नी विनीता खड़ी थी। वह पूरी रात डर और सदमे में चुपचाप जागता रहा। सुबह जब रिश्तेदार घर ...