मां ने गुस्से में कहा- मर जाओ बेटा, टावर पर चढ़ गया युवक; हाई वोल्टेज ड्रामा
नगर संवाददाता, अप्रैल 21 -- बिहार के खगड़िया जिले में मां से झगड़ा होने के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मामला चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा गांव के वार्ड नंबर 5 का है। मंगलवार को जैसे ही युवक टावर पर चढ़ा, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इससे बहुत देर तक वहां हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझा नीचे उतारा। टावर पर चढ़ने वाले शख्स की पहचान मनसुख कुमार के रूप में हुई है। वह गांव के ही रहने वाले राम प्रसाद सदा का पुत्र है। बताया जा रहा है कि घर में उसका अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। फिर मां ने गुस्से में बेटे को मर जाने की बात कह दी। इसी बात से आहत होकर युवक घर से निकल गया और पास में स्थित एक मोबाइल टावर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.