खगडि़या, अप्रैल 22 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा गांव के वार्ड नंबर 5 में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम प्रसाद सदा का पुत्र मनखुश कुमार का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मां ने गुस्से में उसे मर जाने की बात कह दी। इसी बात से आहत होकर युवक घर से निकल गया और पास में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- मां ने गुस्से में कहा मर जाओ तो बेटा ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा सूचना मिलते ही चौथम थाना की पुलिस टीम पहुंची। चौथम प्रशासन के एएसआई अभिमन्यु सिंह ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक समझाने...