कोटा, अप्रैल 20 -- Kota Student Suicide: शिक्षा नगरी कोटा में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान अनिल के रूप में हुई है। अनिल का शव उसके कमरे में टिन शेड के एंगल पर लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल काॅलज अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया। ये घटना शहर के आर के पुरम थाना इलाके के रोजड़ी क्षेत्र में सामने आई है। पुलिस ने बताया, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करता था आरकेपूरम थाना एएसआई राजेंद्र सांखला ने बताया, छात्र अनिल बीएससी का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ जाॅब भी करता था। परिजनों ने पुलिस का बताया कि पिछले काफी समय से अनिल परेशान था और वो घर पर किसी से सही से बात भी नहीं कर रहा था। फिलहाल प...