मां ने कॉलेज में दाखिला लेकर बेटे को चुनाव जिताया; छात्रसंघ अध्यक्ष पर ABVP को हराया
नैनीताल, सितम्बर 30 -- नैनीताल के डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में काफी दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने बेटे के प्रचार-प्रसार के लिए न केवल एमए में दाखिला लिया, बल्कि उसे वोट भी दिया। बेटे ने कॉलेज में अध्यक्ष पद पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। डीएसबी परिसर नैनीताल के छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर काले झंडे (निर्दलीय) का दबदबा कायम हुआ है। मंगलवार को हुए चुनाव में काले झंडे के प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान ने एबीवीपी और एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी को पछाड़ते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1355 वोट मिले, निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 482 वोट अधिक प्राप्त किए। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का ने 1614 और कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत ने 1165 वोट पाकर जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- SIR: उत्तराखंड में बढ़ सकते हैं डेढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.