मां ने कपड़े सिले, बेटी चौथे प्रयास में यूपीएससी पास कर बनीं IPS, कौन हैं ग्वालियर की लेडी सिंघम अनु बेनीवाल
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरकर सख्त रुख अपनाने वाली युवा आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके दबंग अंदाज और त्वरित फैसलों को देखकर लोग उन्हें असली 'लेडी सिंघम' बता रहे हैं। लेकिन पुलिस की खाकी वर्दी पहनकर अपराधियों में खौफ पैदा करने वाली अनु बेनीवाल का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उन्हें यह कामयाबी लगातार चार बार असफलता का कड़वा घूंट पीने और उसके बाद चौथे प्रयास में मिली जिद के कारण मिली है।संघर्षों के बीच पढ़ाई जारी मूल रूप से दिल्ली के पीतमपुरा की रहने वाली अनु बेनीवाल पढ़ाई में हमेशा से काफी होनहार थीं। उनके पिता संजय कुमार का छोटा कारोबार बीमारी के कारण बंद हो जाने से परिवार पर गहरा आर्थिक संकट आ गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.