संभल, मई 15 -- असमोली क्षेत्र के गांव ओवरी में कुदरत का एक अनोखा और सुखद करिश्मा देखने को मिला है। यहां एक विवाहिता ने अपनी पहली ही डिलीवरी में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि इन नवजातों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। इन बच्चों का जन्म एक सप्ताह के अंतराल में हुआ। एक साथ चार बच्चों के आने की खबर जैसे ही गांव में फैली, अलीम के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव ओवरी निवासी अलीम की शादी करीब दो वर्ष पहले अमीना (24) से हुई थी। परिवार लंबे समय से पहली संतान का इंतजार कर रहा था, लेकिन यह इंतजार इतना सुखद होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। परिजनों के अनुसार, अमीना को प्रसव पीड़ा होने पर 9 मई को मुरादाबाद स्थित टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह मामला चिकित्सकीय दृष्टिकोण से भी बेहद दुर्लभ रहा। 9 मई को अ...