गोरखपुर, मार्च 27 -- चौरीचौरा। थानाक्षेत्र के ग्राम शत्रुघ्नपुर पासी टोला निवासी साहबजादी देवी ने पुलिस को प्रार्थना देकर कहा कि उनका दिव्यांग बेटा चन्दन राजभर ऊर्फ पाले जनरल स्टोर चलाता है। शुक्रवार की सुबह गांव एक युवक समान खरीदने आया। पुराना बकाया मांगने गाली देने लगा। मना करने पर आरोपी युवक अपने पिता, मां, भाई व मामा के साथ आया। सभी ने मिलकर उनके दिव्यांग पुत्र को बुरी तरह से पीटा। तरकुलहा चौकी इंचार्ज सौरभ झा ने बताया कि तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.