सीतामढ़ी, जून 17 -- रीगा। पुनौरा थाना के एक गांव की मां ने अपने 20 वर्षीय पुत्री के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। आवेदन में लिखा है कि मेरी पुत्री रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाना के यहां गई थी। नाना के घर सभी लोग खाना खाकर सो गए। इसी बीच मेरी पुत्री घर से अचानक गायब हो गई। आधी रात के बाद नाना जब जगे तो देखा कि वह नहीं घर में नहीं है। काफी खोजबीन करने के बाद जब मेरी पुत्री नहीं मिली तब गुप्त रूप से पता चला की अशोगी गांव के दीपक कुमार एवं नवल कुमार नामक युवक बहला फुसलाकर उसे कहीं ले गया है। मुझे डर है कि कहीं मेरी पुत्री को ये लोग हत्या न कर दे। मां के आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर अपहृता की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...