मां नेतुला मंदिर ने जीता मेरा प्रखंड, मेरा गौरव का खिताब
जमुई, मार्च 24 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां नेतुला मंदिर, कुमार धाम ने पर्यटन विभाग की मेरा प्रखंड, मेरा गौरव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राहुल कुमार को जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने प्रशस्ति पत्र और 10 हजार की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान राहुल कुमार ने अपनी पूरी पुरस्कार राशि को मंदिर निर्माण कार्य हेतु दान करने का प्रेरक निर्णय लिया। उनकी इस निस्वार्थ भक्ति और सेवा भावना की हर ओर प्रशंसा हो रही है, जिसे स्थानीय समाज ने मां नेतुला के प्रति अटूट आस्था का अनुपम उदाहरण बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.