जमुई, जुलाई 28 -- जमुई/सिकंदरा । निज संवाददाता आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र जो जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के कुमार गांव में स्थित शक्ति पीठ के नाम से प्रसिद्ध मां नेतुला मंदिर के बेहतर संचालन और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास परिषद ने 10 सदस्यीय स्थायी न्यास समिति का गठन कर दिया है। कुमार गांव स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर के लिए गठित समिति अगले पांच वर्षों तक मंदिर के प्रशासन, धार्मिक गतिविधियों, आय-व्यय और विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेगी। इस निर्णय से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है और मंदिर के सुव्यवस्थित विकास की उम्मीद जगी है। समिति के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई होंगे। वहीं अरविंद कुमार को उपाध्यक्ष, अनुज कुमार को सचिव और उमा शंकर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके...