मुरादाबाद, मार्च 7 -- इंजीनियर बेटे द्वारा किए गए जानलेवा हमले में घायल मां नीलिमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को उन्हें इमरजेंसी से सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। नीलिमा के पास उनकी भाभी नेहा शर्मा और एक सहेली बेठी मिली। पूछने पर पता चला कि नीलिमा ने बीते साल अगस्त-सितंबर में अपनी बदायूं स्थित एक संपत्ति जो दुकान के रूप में थी उसे बेचा था। भाभी ने बताया कि दुकान करीब 25-30 लाख रुपये में बिकी थी। उस पैसे से नीलिमा मुरादाबाद में अपना मकान खरीदने की तैयारी कर रही थीं। अब जबकि बेटी की हत्या हो गई और बेटा जेल चला गया तो मकान किसके के लिए लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...