लातेहार, मार्च 5 -- लातेहार प्रतिनिधि। मां देवी मंडप अंबाकोठी, लातेहार के प्रांगण में 6 मार्च दिन शुक्रवार को संध्या 7 बजे पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देवी मंडप के पुजारी दिलीप कुमार शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारी और विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की जाएगी, ताकि पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...