गाजीपुर, मार्च 26 -- भांवरकोल। मां दुर्गा के आशीर्वाद से शेरपुर कलां स्थित शहीद पार्क के समीप मां दुर्गा मंदिर के जिणोऀधार के तहत निर्माण का पावन कार्य अंतिम दौर में है। इस दिव्य कार्य के पूर्ण होने पर नवमी के मौके पर हवन यज्ञ के साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मंन्दिर के प्रमुख डा. अशोक उपाध्याय ने बताया कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से पूरे गांव और क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले सभी भक्तों को मां दुर्गा की कृपा अवश्य प्राप्त होगी। साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पावन धरोहर भी बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...