मैनपुरी, मार्च 29 -- शहर के निकटवर्ती गांव औडेन्य पड़रिया में स्थित दुर्गा मंदिर के निर्माण के लिए को धरती पूजन किया गया। मंदिर निर्माण से पहले कन्या द्वारा धरती पूजन किया गया। गांव के शाक्य समाज की ओर से मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जिस स्थान पर मंदिर का निर्माण हो रहा है वहां प्राचीन काल से शिव मंदिर और कुआं है। शाक्य समाज ने शिव मंदिर से भक्तिभाव और आस्था को देखते हुए दुर्गा मंदिर बनवाने का निर्णय लिया। पूजन के दौरान मंजू देवी, सुधा देवी, सुनीता देवी, रीता शाक्य, मीना देवी, नीलम शाक्य, रामप्रकाश शाक्य, सानंद शाक्य, डॉ मुकेश शाक्य, अशोक शर्मा, अनमोल शर्मा, आलोक शाक्य, हर्ष बाबू, अजय कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...