गया, फरवरी 17 -- फतेहपुर प्रखंड की बारा पंचायत अंतर्गत बसेरिया गांव में मां दुर्गा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा और शोभायात्रा निकालकर तीन दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 18 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में पूजा-अर्चना, देवी कथा, हवन और प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम संपन्न होंगे। अंतिम दिन देवी जागरण भी आयोजित होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। गांव में उत्साह का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.