मां दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन, प्रतिमा विसर्जित
मेरठ, मार्च 28 -- रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वाधान में चल रहे श्री राम जन्मोत्सव व मां दुर्गा पूजन मेले का शुक्रवार को यज्ञ के साथ समापन हो गया। शनिवार को शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मध्य गंग नहर में कर दिया गया। शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मध्य गंग नहर पहुंची। जहां पूजा अर्चना के साथ विधि विधान पूर्वक मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम संयोजक रणधीर उपाध्याय,, सतीश चंद्र मौर्य,, ओमबीर भड़ाना,, पंकज फौजी,, रोहिणी उपाध्याय,, गजेंद्र नागर,, दीपक कश्यप, नीरज गुप्ता, अनीता उपाध्याय, नीरू रहेजा, विष्णु कश्यप, मंजू अहलावत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.