मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना को उमड़ी भीड़
संभल, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्र के पावन पर्व के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के स्वरूप स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार को शहर के प्रसिद्ध रामबाग श्री सिद्धिदात्री देवी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर के सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी मंदिर, ब्रह्म बाजार गंगा देवी मंदिर, सुभाष रोड राय सती मंदिर, गोलागंज देवी मंदिर और मौलागढ़ कंकाली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी। शाम को रामबाग मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.