मथुरा, मार्च 28 -- चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को मां दुर्गा को नमन वंदन करने के लिए देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक देवी की आराधना- उपासना के लिए भक्त लालायित नजर आए। साथ ही कन्या-लांगुरा का पूजन-अर्चन कर देवी भक्तों ने उन्हें भोज करा पुण्यलाभ अर्जित किया। देवी मंदिरों के साथ-साथ अपने अपने घरों में भक्तजन मातारानी की आराधना-उपासना करते दिखाई दिए। भक्तों ने आरती एवं देवी मां के दर्शन कर पुण्य कमाया। वहीं नवमी पर देवी मंदिरों, आश्रम एवं घर-घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया। हवन आदि के बाद भक्तों द्वारा कन्या-लांगुरा का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया तथा उपहार भेंट किए।नगर के वनखंडी महादेव प्रेमगली स्थित प्राचीन अन्नपूर्णा मंदिर में भक्तों द्वारा विशेष फूल बंगला सजाने के ...