मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप पंचम स्कंदमाता की हुई पूजा
किशनगंज, मार्च 24 -- किशनगंज। एक संवाददाता चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन सोमवार को मां दुर्गा के पांचवे स्वरुप पंचम स्कंदमाता की पूजा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ हुई। जिले में चैत्र नवरात्र से भक्ति की बयार बह रही है। हर तरफ उत्साह एवं भक्ति का माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजन के लिए सुबह से दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर सहित कई मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना के साथ पूजा-अर्चना शुरू हो गई है।श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। वहीं घरों में भी कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा आराधना की जा रही है।प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर, लोहार पट्टी शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, नेपालगढ़ कालोनी, शीतला मंदिर अस्पताल रोड, खगड़ा दुर्गा मंदिर, मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.