रामपुर, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा का भव्य शृंगार किया गया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला डाम कालोनी स्थित मां दुर्गा पंचायती राज भवानी मंदिर, माता महाकाली मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री माता पीतांबरा देवी मंदिर, मोहल्ला कायस्थान स्थित मढ़ी वाला मंदिर, माता मनोरमा मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, रामपुर रोड पर शिव मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। वहीं मोहल्ला डाम कालोनी में मां दुर्गा पंचायती राज भवानी मंदिर में मंदिर के पुजारी सरोज मिश्रा द्वारा नवरात्र के चलते वह दुर्गा सप्तसती का पाठ किया गया। शाम को महिलाओं ने मंदिरों माता के भजन छंद गाए और अंत में आरती के बाद प्रसाद ...