शामली, मार्च 28 -- चौसाना। गढ़ी हसनपुर में राम नवमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा मंदिर में विशाल मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरी रात भक्ति का माहौल बना रहा। जागरण रात्रि साढे नौ बजे शुरू होकर प्रातः 6 बजे प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष रामविशाल दास महाराज जी रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन चौधरी ने पंडित उमेश शर्मा से विधिवत पूजन-अर्चन कराकर ज्योति प्रज्वलित की और जागरण का शुभारंभ कराया। मां दुर्गा के भजनों और जागरण की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को पूरी रात भाव-विभोर रखा। भक्तजन मां के जयकारों के साथ भक्ति रस में डूबे नजर आए। इस अवसर पर बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष रूबी चौधरी,मनीष चौधर...