मां दुर्गा के छठे स्वरूप की हुई पूजा
सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सुप्पी। चैत्र नवरात्रा महापर्व के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पूजा स्थलों, घरों मंदिरों में छठे दिन मंगलवार को माता दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना श्रद्धा-भक्ति के साथ की गयी। प्रखंड क्षेत्र के बमर बाबा मठ मनियारी एवं बौद्धि माता मंदिर नरकटिया के परिसर में माता दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गयी है। प्रखंड क्षेत्र के दोनों पूजा स्थलों पर मूर्तिकारों द्वारा मुर्तियों के रंग-रोगन का कार्य अंतिम का कार्य अंतिम चरण में है। दोनों पूजा स्थलों से चौत्र महीना के शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि को गाजा-बाजा के साथ बेलव्योतन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा स्थलों पर विद्वान पंडितों द्वारा 24 घंटे दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के सारा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.