मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की आराधना में लीन रहे
किशनगंज, मार्च 23 -- किशनगंज। रविवार को मां दुर्गा चौथे स्वरूप की पूजा हुई। चतुर्थ कूष्मांडा स्वरूप की पूजा रविवार को विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर सहित कई मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना के साथ पूजा अर्चना शुरू हो गई है। श्रद्धालु मां दुर्गा के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं घरों में भी कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा आराधना की जा रही है। इन मंदिरों में होती है चैत्र नवरात्र शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर, लोहार पट्टी शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, नेपाल गढ़ कालोनी, शीतला मंदिर अस्पताल रोड, खगड़ा दुर्गा मंदिर, मनोरंजन क्लब में भी इस बार कलश एवं मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। सुभाष पल्ली आदि जगहों पर चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा विधि विधान के साथ हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.