मिर्जापुर, मार्च 26 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महंत आनंद शेखर गिरी ने गुरूवार को महाष्टमी के दिन विधिवत पूजन करने के बाद कन्याओं को भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन एवं उन्हें भोजन कराना अत्यंत पुण्य दायी होता है।उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में नौ कन्याओं को नवदुर्गा का प्रतीक माना जाता है। विशेष रूप से अष्टमी और नवमी तिथि पर विधि-विधान से कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। यह अनुष्ठान नकारात्मक शक्तियों का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे साधक के जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और इच्छित फल की प्राप्त...