गढ़वा, मार्च 8 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बिछी गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ और मां दुर्गा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे शतचंडी महायज्ञ में रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण सह रथ यात्रा निकाली गई। पूरे गाजे बाजे के साथ किए गए नगर भ्रमण से माहौल भक्तिमय हो गया। रथ पर मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ यज्ञाचार्य परशुराम शास्त्री के नेतृत्व में नगर भ्रमण किया गया। उस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दौरान महिला श्रद्धालुओं के द्वारा मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के लिए सोहर, भजन सहित अन्य गीत गाते गए। नगर भ्रमण के दौरान बोदरा देवी मंदिर के समीप बोदरा पंचायत की मुखिया पुनम सिंह और मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, पुत्र गोलू सिंह और अन्य लोगों के सहयोग से श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.