भागलपुर, मार्च 30 -- प्रखंड क्षेत्र में रविवार की देर रात तक मां दुर्गा की अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन हो गया। बेदी से मां की अधिकांश प्रतिमा उठा ली गई है। चैत नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद जब माता की विदाई की बेला आई तो मां से दूर होने का गम भक्तों के चेहरों पर देखा गया। शहर से लेकर गांव तक मां की अंतिम विदाई में भक्त उमड़ पड़े। विदाई के वक्त लोगों में माता की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने का उत्साह भी दिखा। इधर बाथ थाना क्षेत्र में पिपरा चैती दुर्गा मंदिर में बिठाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा को छोड़ अन्य स्थानों पर बिठाई गई प्रतिमा विसर्जित कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.