गिरडीह, मार्च 31 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चैती दुर्गा पूजा मंदिर थाना मोड़, ढेंगाडीह व बैरिया में सोमवार देर शाम मां दुर्गा की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा समारोह का समापन हो गया। विसर्जन कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा का जयकारा लगाते हुए जलाशय तक पहुंचे। जहां पुरोहितों के नेतृत्व में मां दुर्गा की आरती उतारने के उपरांत प्रतिमा विसर्जन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...