बेगुसराय, मार्च 27 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बरौनी थर्मल बस स्टैंड स्थित कसहा-बरियाही शक्र घाट पर पिछले 10 वर्षों से चैती दुर्गापूजा व मेला का आयोजन हो रहा है। मां चैती दुर्गा पूजा समिति सिमरिया-दो के अध्यक्ष नवीन यादव ने बताया कि 26 मार्च की शाम पट खुलने के बाद माता दुर्गा की खोंइछा भराई के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने बताया माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 29 मार्च को होगा। इधर चार दिवसीय दुर्गा पूजा मेला को लेकर प्रसाद, खिलौने, मिठाई व मनिहारी समेत कई अन्य दुकानें खुली हैं जहां बच्चों व महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यहां मां चैती दुर्गा का पूजा व मेला का आयोजन वर्ष 2017 से लगातार होता आ रहा है। मेले में स्थानीय गांव कसहा, बरियाही, चनान, बिंदटोली, रुपनगर, चकिया, मल्हीपुर, विष्णुपुर चांद, ...