प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- कुंडा/मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र के सप्तमी को सिद्धपीठ मां ज्वालादेवी की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने कालरात्रि देवी के रूप में किया। मां का पूजन-अर्चनकर भक्तों ने सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। महिलाओं ने मां कालरात्रि देवी की पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। मां ज्वालादेवी के साथ ही मां फूलमती देवी बिसहिया, मां कामाक्षी देवी कमासिन, मां चामुंडा देवी पंवासी, मां नायर देवी हीरागंज, मां पटना देवी पटना, मां भद्रकाली देवी बाबागंज, मां काली देवी कुंडा, मां माता मइया धाम परियावां, मां वैष्णो देवी धाम मिश्रपुर में भी भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। देर रात तक मंदिरों पर मां के दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...