सीतामढ़ी, मार्च 19 -- सीतामढ़ी। आदिशक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र गुरुवार से कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया। जिसमे मां दुर्गा सप्तशती का पाठ,राम रक्षा श्रोत पाठ एवं दुर्गा सहस्त्र नाम पाठ मंदिरों वय घरों में की गई।ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार झा ने बताया कि कलश स्थापना से लेकर विसर्जन तक नवरात्रि की हर एक तिथि महत्वपूर्ण होती है।कलश को भगवान गणेश का रूप माना गया है।इसलिए हर दिन श्री गणेश रूप में कलश एवं जिन देवी देवताओं का आह्वाहन किया जाता है,उसकी पूजा की जाती है।मंदिरों व पूजा पंडालों में मां शैल पुत्री की विधिवत पूजा की गई। मंदिरों में कलश स्थापना : नगर स्थित जानकी मंदिर के समीप दुर्गा मंदिर,थाना रोड स्थित माता वैष्णव मंदिर,गुदड़ी रोड स्थित महारानी स्थान,हॉस्पिटल रोड स्थित दुर्गा मंदिर,मधुबन स्थित महारानी स्थान एवं चक महिला स्थित मह...