लखीसराय, मार्च 27 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनपुरा, पुरानी बाजार, बड़ी दुर्गा स्थान, तीनमुहानी और कोनीपार में चैती दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गत बुधवार की रात में बेल भरणी की शोभायात्रा निकाली गई। इस बीच अष्टम महागौरी की पूजा की गई। इन चैती दुर्गा स्थानों में प्रसाद और मिठाई की दुकानें सज गई हैं। सबसे अधिक मेला चंदनपुरा की बांसती दुर्गा स्थान में देखने को मिल रही है। पुलिस की प्रतिनियुक्ति इन दुर्गा स्थानों में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...