मां दुरजागीन पूजा महोत्सव आयोजित,भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
लातेहार, मई 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के श्रद्धालुओं के द्वारा पहाड़ी मां दुरजागीन मंदिर में पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। बैगा ने दुरजागिन मां की विधि विधान से पूजा की गई। बलि की प्रथा भी की गई। मौके पर शुक्रवार की शाम मां दुरजागीन मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण की शुरुआत समाजसेवी श्यामली शर्मा के द्वारा की गई। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में महिला श्रद्धालुओ के द्वारा मां का भजन भी गाई गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया भी गया था। इस अवसर पर रात में भक्ति जागरण भी आयोजित की गई। इसमे धार्मिक गीतों में श्रद्धालु खूब झूमे। पूजा महोत्सव को सफल बनाने में पुजारी आलोक मिश्रा के अलावे अन्य श्रद्धालुओ ने सक्रिय योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.