नई दिल्ली, जुलाई 16 -- तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले की 44 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर एम. अमरावती की सालों की कड़ी मेहनत, तपस्या और त्याग का फल आखिरकार मिल गया है। उनके बेटे एम लोकेश जेईई मेन और एडवांस्ड परीक्षा पास कर देश के नंबर वन इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी मद्रास में दाखिला लिया है। 18 वर्षीय लोकेश ने केमिकल इंजीनियरिंग बीटेक में दाखिला लिया है। अमरावती के पति का निधन तब हो गया था, जब लोकेश सिर्फ चार साल के थे। सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने वाली अमरावती ने अपने तीन बच्चों की परवरिश के लिए ईंट भट्ठों पर मजदूरी शुरू कर दी। वह रोजाना करीब 300 रुपये कमाती थीं। द न्यू इंडिया एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक लोकेश ने म्युनिसिपल टीवीके हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की और अपनी मेहनत के दम पर देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT मद्रास में दाखिला पाया। आपको ...