गुमला, मार्च 24 -- पालकोट, प्रतिनिधि। नागवंशी राजपरिवार की ऐतिहासिक राजधानी रहे पालकोट में चैती नवरात्र के अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन विशेष आकर्षण का केंद्र नागवंशी राजपरिवार की इष्ट देवी माँ दशभुजी का प्राचीन मंदिर बना हुआ है। नवरात्र के पावन अवसर पर माँ दशभुजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। यहां नागवंशी राजपरिवार के सदस्य पारंपरिक विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं, वहीं स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मां की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मां दशभुजी मंदिर से जुड़ी एक प्रचलित किवदंती भी इस स्थल की विशेषता को और बढ़ाती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.