आजमगढ़, जनवरी 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के मुख्य चौक स्थित मां दक्षिण मुखी देवी मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम दो दिनों तक देखने को मिलेगा। दक्षिणमुखी देवी मंदिर में दो दिवसीय 56 भोग श्रृंगार महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इस अलौकिक आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है। सुबह से ही मां के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े हुए हैं। शहर के मुख्य चौक स्थित मां दक्षिण मुखि देवी आस्था की प्रतीक हैं। दो दिवसीय 56 भोग एवं श्रृंगार आरती का आयोजन किया गया है। कोलकाता के कारिगरों ने आकर्षण फूलों और बिजली के झालरों से अद्भुत सजावट की गयी है। श्रृंगार के तौर पर माता रानी को विशेष वस्त्र, आभूषण और पुष्पों से सजाया गया है। जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा है। पहले दिन शनिवार को प्रात: वैदिक मंत्रोच्चार ...