वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। भोजूबीर पंचक्रोशी मार्ग स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर का वार्षिक शृंगार रविवार को हुआ। प्रात:काल मां को पंचामृत स्नान कराकर मंगला आरती की गई। इसके बाद बेला, गुलाब, रजनीगंधा, गेंदा और गुड़हल के फूलों से माता का शृंगार कर आतरी उतारी गई। मंदिर परिसर को कामिनी के फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। महंत गोपाल गिरि और व्यवस्थापक राजेश गिरि ने विधि-विधान से पूजन-अनुष्ठान कराया। रात्रि में डमरुओं के निनाद और घंट-घड़ियाल की टनकार के बीच 108 बत्तियों और सवा किलो कपूर से महाआरती की गई। इस मौके पर भजन संध्या में पुनीत जेटली, अनिल राज, प्रदीप बाबा और रोमा सहानी ने मां काली की महिमा का गुणगान किया। मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए दर्शनार्थियों की खासी भीड़ रही। कार्यक्रम का संय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.