जमशेदपुर, फरवरी 22 -- मां तुझे सलाम संस्था ने जिला प्रशासन से अपील की है कि करगिल चौक खासमहाल से ब्लॉक ऑफिस गेट तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान ने आज बयान जारी कर कहा कि 27 फरवरी को खासमहाल स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में नगर निकाय चुनाव की मतगणना होने वाली है। मतगणना सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेगी। ऐसे में वहां आने वाले लोगों को अंधेरे की वजह से दिक्कत हो सकती है। इसीलिए सुरक्षा कारणों से सड़क किनारे रोशनी की व्यवस्था यथाशीघ्र होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.