खगडि़या, जनवरी 31 -- खगड़िया, नगर संवददाता। नगर क्षेत्र के विश्वनाथगंज में श्री श्री 108 मां तारा शक्तिपीठ के द्वितीय वार्षिक महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 31 जनवरी से शुरु होगी। जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को सुबह में मां तारा के दिव्य विग्रह का नगर भ्रमण किया जाएगा। वहीं एक फ रवरी को आवरण पूजा एवं हवन और दो फरवरी को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। वहीं दो फरवरी को रात्रि में बनारस से आए हुए कलाकारों के द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस महोत्सव में बिहार , झारखंड एवं बंगाल से विद्वानों का समागम होगा। मां तारा शक्तिपीठ के पुरोहित श्री गुड्डू मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए मनीष पांडे, नीलमणि पांडे, अरुण पांडे, राकेश पाठक, नित्यानंद पाठक, सुधीर पाठक को लेकर तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.