देवघर, अप्रैल 1 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा कोलियरी स्थित मां तारा मंदिर में वार्षिक पूजा मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में धूमधाम के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पुरोहितों द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां तारा की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां तारा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। वार्षिक पूजा के अवसर पर मनोकामना पूर्ण होने पर दर्जनों श्रद्धालुओं द्वारा बलि भी दी गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति गीतों, जयकारों और ढाक-नगाड़ों की ध्वनि से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इससे पूर्व सोमवार रात्रि में मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, ...