मां तारा मंदिर में भक्ति जागरण का आयोजन
देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। कास्टर टाउन देवघर अवस्थित मां तारा मंदिर में चैत नवरात्रि की महाअष्टमी के अवसर पर रात्रि बेला में मां तारा का भव्य जागरण भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वप्रथम मां तारा मंदिर देवघर के पुजारी द्वारा मां तारा का आकर्षण, मनमोहक व अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही मां तारा की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु विशेष पूजा के अवसर पर मौजूद थे। मां तारा मंदिर के सक्रिय सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि चैत नवरात्र महाअष्टमी को मां तारा मंदिर में भव्य रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव साईं म्यूजिकल ग्रुप सोना झाझा से आए भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुती की। जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए और जबतक कार्यक्रम समाप्त नहीं हुआ तबतक काफी संख्या में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.