मां तारा मंदिर का मनाया गया वार्षिकोत्सव
सराईकेला, जून 8 -- खरसावां। खरसावां स्थित कुम्हार साई में 150 वर्ष पुराने मां तारा मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। अनुष्ठान के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर मां के दर्शन किए। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर में विधि-विधान के साथ चंडी पाठ और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पुरोहित प्रदीप चंद्र दास ने अनुष्ठान का संचालन किया। आस्था के केंद्र के रूप में मशहूर इस मंदिर का पुनरुत्थान 7 जून, 2021 को किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.