बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के डीसीडीएफ कालोनी (सिविल लाइंस) निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 19 मार्च को दोपहर दो बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी चोरी छिपे किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। मां ने उसे डांट दिया तो वह मोबाइल में घर में ही छोड़कर भाग गई। कुछ देर बाद उसने अपनी बड़ी बहन के मोबाइल पर फोन किया कि मां उसे ढूंढ़े न वह अब नहीं आएगी। तब से तीसरा दिन उसका कहीं पता नहीं चल है। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...