प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- कुंडा/हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा देवी की पूजा मां कात्ययानी देवी के स्वरुप में की गई। सिद्धपीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पर पूरे दिन भीड़ रही। मंगलवार को भोर में शृंगार पूजन के बाद जब मंदिर का पट खुला तो श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर दर्शन-पूजन किया। मां नायर देवी धाम हीरागंज, मां भद्रकाली देवी धाम बाबागंज, मां पटना देवी धाम पटना, मां कामाक्षी देवी धाम कमासिन, मां चामुंडा धाम पंवासी, मां फूलमती देवी धाम बिसिहिया, मां काली देवी धाम कुंडा, माता मैया धाम परियावां, मां वैष्णो देवी धाम मिश्रपुर में भी मां के पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...